Connect with us

खेल

KKR vs DC : ईडन गार्डन में दिल्ली का जलवा, कोलकाता की टीम 163 रन पर ऑलआउट

Published

on

Loading...
Loading...

नई दिल्ली। आईपीएल के लीग चरण का आखिरी मुकाबला ईडन गार्डन में कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला गया। इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स को 40 रन से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली ने 5 विकेट पर 203 रन बनाए, जबकि लक्ष्य का पीछा करते हुए कोलकाता की टीम 18.4 ओवर में 163 रन पर सिमट गई।

दिल्ली कैपिटल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 203 रन बनाए। टीम के लिए केएल राहुल ने सबसे ज्यादा 60 रन की पारी खेली। जवाब में कोलकाता नाइट राइडर्स की शुरुआत ठीक रही, लेकिन टीम लगातार अंतराल पर विकेट गंवाती रही और पूरी टीम 18.4 ओवर में 163 रन पर ढेर हो गई।

कोलकाता को आठवां झटका तब लगा जब रोवमैन पॉवेल 29 रन बनाकर रन आउट हो गए। इसके तुरंत बाद अगली गेंद पर मिचेल स्टार्क ने अनुकूल रॉय को आउट कर दिया।

दिल्ली के कप्तान अक्षर पटेल ने विकेटकीपर बल्लेबाज तेजस्वी दहिया को पवेलियन भेजा। दहिया सिर्फ 1 रन बनाकर आउट हुए और कोलकाता को छठा झटका लगा।

Advertisement

कोलकाता की आधी टीम तब पवेलियन लौट गई जब कुलदीप यादव ने लगातार दो गेंदों पर दो विकेट चटका दिए। इसी दौरान विकेटकीपर अभिषेक पोरेल ने तेजस्वी दहिया का कैच छोड़ दिया, जिसके कारण कुलदीप हैट्रिक लेने से चूक गए।

कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने 39 गेंदों पर 63 रन बनाए, लेकिन उनकी यह पारी टीम को जीत नहीं दिला सकी। उन्हें कुलदीप यादव ने आउट किया।

कैमरन ग्रीन सिर्फ 2 रन बनाकर कुलदीप यादव का शिकार बने। वहीं मनीष पांडे ने 16 गेंदों पर 25 रन बनाए, लेकिन लुंगी एनगिडी ने उन्हें पवेलियन भेज दिया।

लक्ष्य का पीछा करते हुए फिन एलन और अजिंक्य रहाणे की जोड़ी ने कोलकाता को तेज शुरुआत दी। हालांकि फिन एलन 13 गेंदों पर 20 रन बनाकर लुंगी एनगिडी की गेंद पर आउट हो गए।

Advertisement

दिल्ली कैपिटल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 203 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। टीम के लिए केएल राहुल ने 30 गेंदों पर 60 रन बनाए। अक्षर पटेल ने भी 39 रन का योगदान दिया।

ईडन गार्डन में खेले गए इस मुकाबले में केएल राहुल ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 25 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया। यह IPL में उनका 51वां अर्धशतक रहा।

दिल्ली को दूसरा झटका साहिल परख के रूप में लगा, जिन्होंने 17 गेंदों पर 24 रन बनाए। उन्हें सुनील नरेन ने आउट किया। इससे पहले अभिषेक पोरेल 18 गेंदों पर 22 रन बनाकर सौरभ दुबे की गेंद पर आउट हुए।

Advertisement

दिल्ली कैपिटल्स ने पावरप्ले के छह ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 53 रन बना लिए थे। टीम ने शुरुआत से ही आक्रामक बल्लेबाजी की।

कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच अब तक 36 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें कोलकाता ने 20 मैच जीते हैं, जबकि दिल्ली को 15 मुकाबलों में जीत मिली है। एक मैच का कोई नतीजा नहीं निकला।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page