गोरखपुर
गोरखपुर में दहेज हत्या मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर के चौरी-चौरा थाना क्षेत्र में दहेज हत्या के मामले में पुलिस ने दो अभियुक्तों और एक अभियुक्ता को गिरफ्तार किया है। दहेज हत्या के अपराधों पर अंकुश लगाने और वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।
पुलिस के अनुसार, थाना चौरी-चौरा पर दर्ज मु0अ0सं0 188/2026, धारा 85, 80(2), 115(2), 352 भा0न्या0सं0 एवं 3/4 डी0पी0 एक्ट से संबंधित वांछित अभियुक्त विवेक मौर्या पुत्र सुरेश मौर्या, सुरेश मौर्य पुत्र स्व. ढोढई मौर्या तथा अभियुक्ता लीला देवी पत्नी सुरेश मौर्या निवासीगण बघाड़ महादेवा थाना चौरी-चौरा जनपद गोरखपुर को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों में विवेक पुत्र सुरेश मौर्य, सुरेश मौर्य पुत्र स्व. ढोढई मौर्या तथा लीला देवी पत्नी सुरेश मौर्या निवासी बघाड़ महादेवा थाना चौरी-चौरा गोरखपुर शामिल हैं।पुलिस मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई कर रही है।
