Connect with us

गाजीपुर

बातों में उलझाकर महिला का गहनों से भरा बैग लेकर उचक्के फरार

Published

on

Loading...
Loading...

सादात (गाजीपुर) जयदेश। थाना क्षेत्र अंतर्गत सादात नगर में शनिवार को दिनदहाड़े एक महिला को बातों में बहका-फुसलाकर ठगों ने 6 हजार रुपये नकद और लाखों के गहने लूट लिए। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

जानकारी के अनुसार, ग्राम बुढ़नपुर निवासी इंदा देवी, जो सुरेश चन्द्र तिवारी की पत्नी हैं, शनिवार सुबह बाजार में खरीदारी करने आई थीं। इसी दौरान दो युवक उनके पास आए और रास्ता पूछने लगे। उन्होंने महिला से हमदर्दी जताते हुए तेज धूप का हवाला दिया और उन्हें आगे तक छोड़ने की बात कही। महिला ने जब अपने गांव का नाम बताया, तो युवकों ने मदद के बहाने उनके हाथ से खरीदारी के सामान का थैला ले लिया।

महिला उनके साथ कुछ दूर आगे बढ़ी। नगर पंचायत को जाने वाली गली में मुड़ने पर महिला को एहसास हुआ कि उनके गांव का रास्ता पीछे छूट गया है। उनके टोकने पर उचक्के वापस पीछे की तरफ चलने लगे। इसी बीच, युवकों ने महिला को बहका-फुसलाकर उनका दूसरा थैला भी अपने हाथ में ले लिया। इस थैले में महिला का पर्स था, जिसमें 6 हजार रुपये, सोने की चेन, कान की बाली, लॉकेट और ब्रेसलेट जैसे कीमती आभूषण रखे थे।

जैसे ही महिला थोड़ी आगे बढ़ी, उचक्के गहनों से भरा थैला लेकर मौके से फरार हो गए। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की। घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर पुलिस को एक ही बाइक पर सवार चार युवक जाते दिखाई दिए। पुलिस के मुताबिक, इनमें से दो युवक सीधे तौर पर इस घटना में शामिल थे, जबकि दो अन्य उनके साथी थे।

Advertisement

सूचना मिलते ही सैदपुर सीओ रामकृष्ण तिवारी मौके पर पहुंचे। उनके निर्देशन में पुलिस टीम मामले की जांच और अग्रिम कार्रवाई में जुटी है। एसओ पन्नेलाल यादव ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चारों संदिग्धों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। पुलिस की टीमें जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना का पर्दाफाश करेंगी।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page