गाजीपुर
पोखरे की जमीन से अतिक्रमण हटाने पहुंची राजस्व टीम का लोगों ने किया विरोध
Loading...
Loading...
टीम लौटी वापस
गाजीपुर (जयदेश)। नंदगंज थाना क्षेत्र के सईचना गांव में शुक्रवार को पोखरे की जमीन से अवैध अतिक्रमण हटाने पहुंची राजस्व टीम को ग्रामीणों के विरोध का सामना करना पड़ा। महिलाओं और पुरुषों के हंगामे के चलते पैमाइश का कार्य नहीं हो सका।

ग्राम प्रधान प्रतिनिधि शिवदयाल ने बताया कि अतिक्रमणकारियों के विरोध के कारण लेखपाल और कानूनगो को बिना पैमाइश किए वापस लौटना पड़ा। मौके पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल भी मौजूद रहा। पैमाइश के लिये जंजीर खींच रहें प्रमोद नामक व्यक्ति पर कुछ लोगों ने विवाद करके दौड़ा कर मारना-पीटना शुरू करने से अफरा-तफरी मच गयी। पुलिस तथा अन्य लोगों ने समझा बुझाकर कर सभी को शान्त कराया। अंत में अतिक्रमण हटाने गयी टीम वापस लौटना पड़ा।
Continue Reading
