Connect with us

वाराणसी

व्हाट्सएप कॉल बना जाल, घर बुलाकर मां-बेटे को पीटा

Published

on

Loading...
Loading...

लंका थाना क्षेत्र के नुआंव तड़िया इलाके में मां-बेटे के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

घटना के बाद इलाके में चर्चा का माहौल बना हुआ है।नुआंव तड़िया निवासी मुकेश कुमार पटेल ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि 15 मई को दीपक कुमार ने उन्हें व्हाट्सएप कॉल कर अपने घर बुलाया था। मुकेश के अनुसार, अगले दिन वह अपनी मां सुभावती देवी के साथ बताए गए पते पर पहुंचे।

पीड़ित का आरोप है कि वहां पहुंचते ही दीपक कुमार, उसके पिता महादेव प्रसाद, भाई विशाल कुमार और बहन पूजा पटेल ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर सभी आरोपी उग्र हो गए और मां-बेटे के साथ मारपीट करने लगे। मुकेश का कहना है कि घटना में उन्हें चोटें आईं।

आरोप है कि मारपीट के बाद सभी आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए।घटना के बाद पीड़ित परिवार में भय और नाराजगी का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि छोटे-छोटे विवादों में हिंसा की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जिससे क्षेत्र में असुरक्षा की भावना बढ़ती जा रही है।

लोगों ने पुलिस प्रशासन से निष्पक्ष जांच और आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।इस मामले में लंका थाना प्रभारी राजकुमार शर्मा ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page