Connect with us

गोरखपुर

जमीन कब्जे और मारपीट के आरोप में पांच नामजद

Published

on

Loading...
Loading...

गोला थाने में दर्ज हुआ मुकदमा

गोलाबाजार (गोरखपुर)। गोला थाना क्षेत्र के ग्राम चिलवा निवासी एक महिला की तहरीर पर पुलिस ने जमीन कब्जा, मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मामला जमीनी विवाद का है।

Loading...

प्राप्त। विवरण के अनुसार पीड़िता सावित्री पत्नी रामानंद पाल निवासी ग्राम चिलवा ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया कि गांव के ही भभूति पाल पुत्र स्व. मोलाई पाल, अभिषेक पुत्र भभूति, दिनेश पुत्र भभूति, नागेन्द्र तथा अमरजीत पुत्रगण रामसकल पाल उनकी जमीन पर जबरन कब्जा कर रहे थे। विरोध करने पर सभी आरोपित लाठी-डंडा लेकर पहुंच गए और मारपीट शुरू कर दी। साथ ही गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी।

तहरीर के अनुसार, बीच-बचाव करने पहुंचे उनके पुत्र अनिल और अनिश पुत्रगण रामानंद को भी आरोपितों ने लाठी-डंडों से पीट दिया, जिससे दोनों को गंभीर चोटें आईं और सिर फट गया। पीड़िता ने बताया कि इससे पहले भी बीते 11 मई को भी मारपीट की घटना हुई थी। थान प्रभारी गोला प्रहलाद सिंह ने बताया कि इस मामले में बीएनएस की धारा 115(2), 191(2), 351(3) व 352 के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गयी है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page