Connect with us

दुर्घटना

ओवरब्रिज पर दो ट्रकों की भिड़ंत, चालक की मौत

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। जिले के लोहता थाना क्षेत्र के रिंग रोड फेज दो पर मंगलवार भोर करीब चार बजे खेवसीपुर गांव के पास ओवरब्रिज पर दो ट्रकों की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में एक ट्रक चालक की मौत हो गई।

जौनपुर के शिवपुर (जमैथा) निवासी 32 वर्षीय चालक रोहित कुमार पाल खाली ट्रक लेकर राजातालाब की तरफ जा रहा था। इसी दौरान खेवसीपुर के पास आगे चल रहे एक ट्रेलर से उसका ट्रक टकरा गया। टक्कर इतनी तेज थी कि चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।

Loading...

घटना की जानकारी मिलने पर आसपास के लोगों ने लोहता पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष दिगम्बर उपाध्याय ने घायल रोहित को उपचार के लिए ट्रामा सेंटर भिजवाया। इलाज के दौरान सुबह करीब आठ बजे उसकी मौत हो गई।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page