गाजीपुर
कोडीन कफ सिरप प्रकरण में नामजद दो अभियुक्तों ने किया आत्मसमर्पण
गाजीपुर (जयदेश)। कोडीन युक्त कफ सिरप प्रकरण में नामजद दो अभियुक्तों ने मंगलवार को प्रथम अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश शक्ति सिंह की अदालत में आत्मसमर्पण किया। न्यायालय ने दोनों अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजने का आदेश दिया। मामले की जानकारी विशेष लोक अभियोजक (एनडीपीएस एक्ट) रत्नाकर दुबे ने दी।

बताया गया कि प्रकरण में मौर्या मेडिकल स्टोर के संचालक दयाराम सिंह तथा राधिका मेडिकल स्टोर के प्रोपराइटर राहुल यादव ने न्यायालय में आत्मसमर्पण किया। राहुल यादव मूल रूप से जौनपुर जनपद के निवासी बताए गए हैं।
प्रकरण में पुलिस एवं संबंधित विभाग द्वारा आगे की विधिक कार्रवाई जारी है। उत्तर प्रदेश में कोडीन आधारित कफ सिरप की अवैध बिक्री और फर्जी बिलिंग से जुड़े कई बड़े मामले हाल के महीनों में सामने आए हैं।
