Connect with us

वाराणसी

निर्माणाधीन इमारत से गिरकर मजदूर की मौत, ठेकेदार हिरासत में

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। पुलिस लाइन परिसर में निर्माणाधीन बहुमंजिला इमारत में कार्य के दौरान एक मजदूर की छठी मंजिल से गिरकर मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने ठेकेदार को हिरासत में लेते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, निर्माण स्थल पर बकेट क्रेन के माध्यम से नीचे से बालू ऊपर पहुंचाया जा रहा था। इसी दौरान काम में लगे मजदूर का संतुलन बिगड़ गया और वह क्रेन में फंसकर नीचे गिर पड़ा। गंभीर रूप से घायल होने पर उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Loading...

मृतक की पहचान बिहार के अररिया जनपद स्थित जॉकी हाट निवासी 21 वर्षीय इफ्तिखार के रूप में हुई है। वह अपने परिवार के भरण-पोषण के लिए यहां मजदूरी करता था। बताया गया है कि उसकी शादी दो वर्ष पहले हुई थी और उसका एक वर्ष का बच्चा भी है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल, डीसीपी वरुणा जोन प्रमोद कुमार तथा पीडब्ल्यूडी की एई श्वेता रंजन मौके पर पहुंचे। पुलिस आयुक्त ने मामले की जांच के निर्देश दिए हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। डीसीपी वरुणा जोन के अनुसार, निर्माण कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही की जांच की जा रही है और दोषी पाए जाने पर संबंधित लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page