Connect with us

गाजीपुर

विमल स्टील के प्रोप्राइटर व समाजसेवी कोमल यादव ने उठाया सराहनीय कदम

Published

on

Loading...
Loading...

शादियाबाद (गाजीपुर) जयदेश। मनिहारी ब्लॉक अंतर्गत शादियाबाद बाजार स्थित विमल स्टील के प्रोप्राइटर एवं क्षेत्र के प्रतिष्ठित व्यापारी कोमल यादव ने बुधवार को आए चक्रवाती तूफान से प्रभावित गरीब परिवारों की सहायता के लिए एक सराहनीय पहल की है।

उन्होंने बिना किसी राजनीतिक पद पर रहते हुए यह घोषणा की कि जिन लोगों का नुकसान हुआ है, उन्हें उनकी ओर से विशेष सहायता प्रदान की जाएगी। जरूरतमंद परिवारों को सीमेंटेड शीट एवं प्रोफाइल शीट आधे दाम पर उपलब्ध कराई जाएगी।

Loading...

कोमल यादव ने कहा कि मुश्किल समय में एक-दूसरे का साथ देना हर भारतीय की जिम्मेदारी है, और वे इसी जिम्मेदारी का निर्वहन कर रहे हैं। उनके इस सराहनीय कार्य से क्षेत्र में खुशी का माहौल है और लोग उनकी इस पहल की जमकर सराहना कर रहे हैं।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page