Connect with us

गाजीपुर

डीसीएम टक्कर में तीन घायल, ट्रामा सेंटर बेअसर

Published

on

Loading...
Loading...

मोहम्मदाबाद (गाजीपुर) जयदेश। जनपद के मोहम्मदाबाद तहसील अंतर्गत फिरोजपुर में तेज रफ्तार डीसीएम और बाइक के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि बाइक सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर के बाद डीसीएम चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया।

Loading...

घायलों में संजय कुमार (35 वर्ष), उनकी बहन बबली रावत (15 वर्ष) और मां सनप्यारी देवी (60 वर्ष), निवासी आदिलाबाद मोहम्मदाबाद, शामिल हैं। स्थानीय लोगों की मदद से तीनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोहम्मदाबाद पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए गाजीपुर सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page