Connect with us

वाराणसी

परिचितों से हालचाल पूछने के दो दिन बाद युवक ने लगाई फांसी

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। शहर के भेलूपुर थाना क्षेत्र के भदैनी इलाके में एक 48 वर्षीय व्यक्ति ने कमरे में फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। घटना का पता बृहस्पतिवार तड़के उस समय चला जब पत्नी रिंकी की नींद खुली। उन्होंने तत्काल देवर शशिराज को सूचना दी, जिसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे और व्यक्ति को फंदे से उतारकर अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक की पहचान रविराज उपाध्याय के रूप में हुई है, जो ज्योतिष और पंचांग से संबंधित कार्य करता था। उसके परिवार में पत्नी के अलावा दो बेटियां हैं, जिनकी उम्र आठ वर्ष और छह वर्ष बताई गई है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया और पत्नी व बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Loading...

बताया गया है कि रविराज उपाध्याय मूल रूप से सोनभद्र जिले के घोरावल क्षेत्र का निवासी था और काफी समय से अपने परिवार के साथ भदैनी में रह रहा था। वह समय-समय पर घोरावल जाकर खेती-बाड़ी का काम भी देखता था। परिजनों के अनुसार, जमीन से जुड़े विवाद को लेकर वह पिछले करीब दो वर्षों से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था।

जानकारी यह भी सामने आई है कि आत्महत्या से पहले मंगलवार और बुधवार को उसने अपने परिचितों को फोन कर उनका हालचाल पूछा था। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page