गाजीपुर
मांगलिक कार्यक्रम में निमंत्रण देने गए व्यक्ति की बाइक चोरी
Loading...
Loading...
दुल्लहपुर (गाजीपुर) जयदेश। हनोता मठिया गांव में 3 दिन पूर्व मांगलिक कार्यक्रम में गए पारस यादव की स्प्लेंडर प्लस बाइक चोरी हो गई। घटना की तहरीर देते हुए पीड़ित पारस यादव ने बताया कि वह हनोता मठिया गांव में रामनाथ प्रजापति के घर मांगलिक कार्यक्रम में निमंत्रण देने गए थे। गाड़ी घर के बाहर खड़ी थी इस दौरान दरवाजे पर बारात आ गई जिसमें रामनाथ के कहने पर वह बारातियों स्वागत के लिए कुछ देर तक रुक गए।
Loading...
परछन कार्यक्रम के बाद जब उन्होंने देखा तो वहां से बाइक गायब थी। काफी खोजबीन करने के बाद भी बाइक नहीं मिली तो उन्होंने चोरी की तहरीर दी। बताया कि बाइक उनके बहू सृष्टि के नाम से पंजीकृत थी। बाइक चोरी के कारण उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
Continue Reading
