Connect with us

गोरखपुर

निमंत्रण देने निकला युवक हादसे का शिकार, नीलगाय से टकराकर गई जान

Published

on

Loading...
Loading...

गोरखपुर। पिपराइच – सोनबरसा मार्ग पर स्थित महुअवा चौराहे के निकट सड़क हादसे में 30 वर्षीय बाइक सवार युवक की शनिवार को मौत हो गई। जानकारी के अनुसार जिले के गुलहरिया थाना क्षेत्र के इस्लामपुर निवासी अभिषेक गौड़ परिवार में होने वाले शादी व मुंडन संस्कार का कार्ड बांटकर घर लौट रहा था। क्षेत्र के महुअवा गांव के निकट पहुंचा था। अचानक सड़क क्रॉस कर रही नीलगाय से बाइक की जोरदार टक्कर हो गई थी। युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों के सहयोग से सीएचसी पिपराइच ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मृतक की पहचान गुलहरिया थाना क्षेत्र के इस्लामपुर निवासी लक्ष्मण गौड़ के छोटे पुत्र अभिषेक गौड़ के रूप में हुई है। स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, नीलगाय अचानक बाइक के सामने आ गई, जिससे बाइक सवार अपना संतुलन खो बैठा और गिर गया।

जानकारी मिलते ही अभिषेक की मां राजमती ने बताया 7 मई को वैवाहिक तथा 13 को मुंडन कार्यक्रम था। जिसके निमंत्रण पत्र बांटने के लिए वह सुबह घर से निकले थे। इस संबंध में थाना प्रभारी अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि नीलगाय और बाइक में टक्कर होने से अभिषेक की मृत्यु हो गई, जिसका शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page