Connect with us

वाराणसी

बेनीपुर के प्राचीन शिव मंदिर पर विशाल भंडारा आयोजित

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। जिले के मिर्जामुराद क्षेत्र के बेनीपुर गांव स्थित प्राचीन  शिव मंदिर पर शनिवार को विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। सुबह से ही मन्दिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़  जुटने लगी और दर्शन पूजा प्रारम्भ हो गया जिससे भक्ति और उत्साह का माहौल बना रहा।

कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य यजमान मेवालाल व उनकी धर्मपत्नी द्वारा विधि-विधान से हवन-पूजन के साथ हुई। पूजन के उपरांत ब्राह्मणों का आशीर्वाद और दूर-दराज से आए विद्वानों को प्रसाद व दान-दक्षिणा प्रदान की गई।

महायज्ञ के समापन के बाद आयोजित भंडारे में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। दोपहर से शुरू हुआ प्रसाद वितरण देर रात तक चलता रहा। भंडारे में पहुंचे प्रत्येक श्रद्धालु को बैठाकर प्रसाद ग्रहण कराया गया। महिलाओं के लिए भी विशेष व्यवस्था की गई थी।

पूरे मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। भजन-कीर्तन के माध्यम से वातावरण भक्तिमय बना रहा। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव से क्षेत्र की सुख-समृद्धि व खुशहाली की कामना की। आयोजन समिति के अध्यक्ष विकास राजभर (गुरु जी) ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्रवासियों का भरपूर सहयोग मिला।

Advertisement

कार्यक्रम को सफल बनाने में युवाओं और स्वयंसेवकों की अहम भूमिका रही। आयोजन में स्थानीय जनप्रतिनिधि व गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे। समिति के सदस्यों में कमलेश ठाकुर, संतोष राय, संजय राय, संजीत राय, मोनू राजभर, रेनू राजभर, ज्योति राय, पूनम राय, नेहा राय सहित अनेक कार्यकर्ता शामिल रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page