Connect with us

वाराणसी

भारत विकास परिषद ने की दर्शनार्थियों के लिए ठंडे जल व गुड़ की व्यवस्था

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। भारत विकास परिषद वाराणसी शाखा द्वारा बुधवार को दशाश्वमेध क्षेत्र के विश्वनाथ मंदिर के प्रवेश गेट पर दर्शनार्थियों, एवं आम नागरिकों के लिए प्याऊ की व्यवस्था की गई। इसमें लोगों को ठंडा जल एवं गुड़ खिलाया गया। इस कार्यक्रम में ब्रह्मानंद पेशवानी, प्रमोद राम त्रिपाठी, निशा त्रिपाठी, अनीता दुबे, अनिल जायसवाल, पूनम जायसवाल, रीता जायसवाल, राजीव श्रीवास्तव, महेश मंगलानी, रवि दुबे सहित भारत विकास परिषद के अनेक पदाधिकारी, सदस्य उपस्थित रहें।

Loading...

अध्यक्ष निशा त्रिपाठी ने बताया कि भीषण गर्मी को देखते हुए आम नागरिकों और दर्शनार्थियों की सुविधा के लिए प्याऊ की व्यवस्था की गई है। गर्मी के मौसम में राहगीरों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराना प्राथमिकता है, इसी उद्देश्य से यह पहल की गई है। यह अभियान केवल एक स्थान तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि गर्मियों के दौरान अन्य स्थानों पर भी लगातार प्याऊ संचालित किए जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक लोगों को राहत मिल सके।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page