Connect with us

वाराणसी

कफ सीरप तस्करी के मास्टरमाइंड शुभम को भारत लाने की कवायद तेज

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। कोडीनयुक्त कफ सीरप की तस्करी के मास्टरमाइंड शुभम जायसवाल को दुबई से भारत वापस लाने के लिए एजेंसियों ने अपनी कोशिशें तेज कर दी हैं। जानकारी के अनुसार शुभम 45 दिन के वीजा पर दुबई गया था, लेकिन अवधि समाप्त होने के बाद भी वह वहां अवैध रूप से रह रहा है। ऐसे में उसके जल्द भारत लाए जाने की संभावना जताई जा रही है।

एसटीएफ ने पिछले वर्ष दिसंबर में उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल और झारखंड समेत कई राज्यों में प्रतिबंधित कफ सीरप की तस्करी के बड़े नेटवर्क का खुलासा किया था। मामले का पर्दाफाश होते ही शुभम जायसवाल दुबई फरार हो गया था। हालांकि, एसटीएफ ने उसके पिता भोला जायसवाल को कोलकाता एयरपोर्ट से विदेश भागने की कोशिश के दौरान गिरफ्तार कर लिया था।

Loading...

जांच के दौरान अमित सिंह टाटा, बर्खास्त सिपाही आलोक सिंह, विशाल राणा और विभोर राणा सहित कुल 12 लोगों को मुख्य आरोपी बनाया गया है। इस प्रकरण में विभिन्न जिलों में अब तक 128 एफआइआर दर्ज की जा चुकी हैं। एसआइटी ने आरोपितों की करीब 100 करोड़ रुपये की संपत्तियों को चिह्नित किया है, जिनमें से लगभग 75 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की जा चुकी है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page