Connect with us

वाराणसी

इलाज के दौरान महिला की मौत, अस्पताल पर लापरवाही का आरोप

Published

on

Loading...
Loading...

आयुष्मान योजना के नाम पर ठगी का आरोप, बिना रसीद वसूले गए पैसे

वाराणसी। हरहुआ क्षेत्र के थाना बड़ागांव अंतर्गत एस.ए.एस हॉस्पिटल में ऑपरेशन के बाद एक मरीज की मृत्यु हो जाने से परिजनों में आक्रोश फैल गया। परिजनों ने अस्पताल पर गंभीर आरोप लगाते हुए हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मोविन ने अपनी पत्नी शबनम वानो को 13 अप्रैल 2026 को पेट दर्द की शिकायत पर डॉक्टर विजय के कहने पर एस.ए.एस हॉस्पिटल हरहुआ में भर्ती कराया था। मोविन का आरोप है कि आयुष्मान कार्ड से इलाज होने के बावजूद अस्पताल द्वारा 12 से 13 हजार रुपये नगद लिए गए और इसकी कोई रसीद भी नहीं दी गई। इसके बाद 18 अप्रैल को शबनम का अपेंडिक्स का ऑपरेशन किया गया, जिसके बाद उनकी हालत और अधिक नाजुक हो गई।

परिजनों का कहना है कि वे मरीज की बिगड़ती स्थिति को देखते हुए उसे अन्यत्र ले जाना चाहते थे, लेकिन अस्पताल कर्मियों ने उन्हें जाने नहीं दिया। सोमवार को शबनम की मृत्यु हो गई, जिसके बाद परिजनों ने अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा किया। मृतका अपने पीछे चार बेटे और एक बेटी छोड़ गई हैं, जिनमें जिशान (21), जावेद (17), आयान (15), मुज्जमिल (12) और फलक (14) शामिल हैं।

Advertisement

मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने आरोप लगाया कि इस प्रकार के अस्पताल आयुष्मान कार्ड के नाम पर मरीजों को ठग रहे हैं और तथाकथित डॉक्टर विजय जैसे लोग अपने लाभ के लिए मरीजों को बहला-फुसलाकर ऐसे अस्पतालों में लाते हैं।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page