Connect with us

वाराणसी

ट्रेडिंग कंपनी में हेराफेरी करने वाला अकाउंटेंट गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। एक ट्रेडिंग कंपनी के खातों में गड़बड़ी कर धन हड़पने के मामले में पुलिस ने वांछित अभियुक्त अमित कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। अभियुक्त पर अपने ही नियोक्ता के साथ धोखाधड़ी करने और अमानत में खयानत का आरोप है।

थाना प्रभारी पंकज त्रिपाठी के अनुसार, 15 दिसंबर 2025 को एक फर्म मालिक ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके यहां लेखा कार्य संभालने वाला अमित कुमार ग्राहकों से बकाया रकम तो वसूलता था, लेकिन उसे खातों में दर्ज करने के बजाय अपने पास रख लेता था। शिकायत के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की और कार्रवाई करते हुए गत दोपहर करीब 12:35 बजे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

Loading...

पुलिस के मुताबिक, अमित कुमार मूल रूप से चंदौली जिले के मझवार खास का निवासी है और फिलहाल सारनाथ थाना क्षेत्र के ओमनगर कॉलोनी में रह रहा था। पूछताछ में उसने अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि वह कंपनी में 10 हजार रुपये मासिक वेतन पर अकाउंटेंट के रूप में कार्यरत था। कंपनी में होने वाले बड़े वित्तीय लेन-देन को देखकर उसके मन में लालच उत्पन्न हुआ और अधिक धन कमाने की चाह में उसने कंपनी की रकम में हेराफेरी कर उसे अपने निजी कामों में खर्च कर दिया।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page