Connect with us

गाजीपुर

करहिया में आयुर्वेदिक अस्पताल निर्माण पर कमीशनखोरी के आरोप

Published

on

Loading...
Loading...

मानकों के विपरीत ईंट और मसाले के इस्तेमाल का आरोप

सेवराई (गाजीपुर) जयदेश। करहिया गांव में निर्माणाधीन आयुर्वेदिक अस्पताल इन दिनों कथित कमिशनखोरी के आरोपों को लेकर चर्चा में है। जयदेश न्यूज से सेवराई के मृत्युंजय सिंह के अनुसार सेवराई तहसील क्षेत्र में सगरा पोखरा स्थित शिव मंदिर प्रांगण के दक्षिण दिशा में बन रहा यह अस्पताल जनहित से जुड़ा महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट है, लेकिन इसके निर्माण को लेकर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।

बताया जा रहा है कि स्वास्थ्य विभाग इस पूरे मामले में मौन बना हुआ है, जबकि निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर लगातार सवाल खड़े हो रहे हैं। यह भी सवाल उठाया जा रहा है कि संबंधित विभाग के एई और जेई को क्या इस कथित घटिया निर्माण की जानकारी नहीं है। सूत्रों के हवाले से खबर सामने आई है कि करहिया गांव के कुछ दबंग लोगों द्वारा पहले निर्माण कार्य रुकवाया गया और बाद में मोटी रकम लेकर दोबारा काम शुरू कराया गया।

आरोप है कि निर्माण में तीन नंबर ईंट और 12:1 अनुपात में मसाले का इस्तेमाल किया जा रहा है, जो मानकों के विपरीत बताया जा रहा है। जयदेश न्यूज समाचार पत्र द्वारा इस मुद्दे को पहले भी प्रमुखता से उठाया गया था, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो सकी है।

Advertisement

स्थानीय स्तर पर यह चर्चा भी है कि जब ऊपर से नीचे तक कथित रूप से कमीशन तय हो जाता है, तो जनहित और समाजहित से जुड़े ऐसे कार्यों में अनियमितताओं पर रोक लगाने वाला कोई नहीं रह जाता। ऐसे में कार्यदायी संस्था, ठेकेदार और संबंधित विभाग के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग उठ रही है।

जनकल्याण से जुड़े इस महत्वपूर्ण निर्माण कार्य को लेकर सवाल उठ रहे हैं कि ईमानदारी का दावा करने वाले जिम्मेदार लोग आखिर कहां हैं। जय देश न्यूज ने इस पूरे प्रकरण पर जवाबदेही तय करने की मांग करते हुए संबंधित पक्षों से स्पष्ट उत्तर मांगा है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page