गोरखपुर
उज्जैनी श्रावणी शताब्दी वर्ष समारोह को लेकर बैठक संपन्न
खजनी (गोरखपुर)। श्री कान्यकुब्ज वैश्य मोदनवाल समिति जिला गोरखपुर (रजिस्टर्ड) की एक आवश्यक बैठक अलीनगर स्थित ओमप्रकाश मोदनवाल के आवास पर आयोजित की गई, जिसमें संरक्षकगण और समाज के सम्मानित लोगों ने भाग लिया। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि इस वर्ष की उज्जैनी पूजा 18 अगस्त 2026 को मनाई जाएगी। साथ ही यह भी तय किया गया कि इस आयोजन को शताब्दी वर्ष समारोह और वर-वधू परिचय सम्मेलन के रूप में भी आयोजित किया जाएगा।
बैठक में मुख्य संरक्षक और पदाधिकारियों में रविंद्र नाथ गुप्ता, पुरुषोत्तम दास राजा बाबू, ओम प्रकाश गुप्ता, प्रहलाद गुप्ता, एडवोकेट अशोक कुमार गुप्ता, चंद कुमार गुप्ता, इंजीनियर मदन गोपाल गुप्त, राहुल गुप्ता, संजय गुप्ता, आशुतोष मोदनवाल, संजय गुप्ता (बबलू), मीडिया प्रभारी राजकुमार आर्य सहित मोदनवाल समाज के अन्य वरिष्ठ सदस्य उपस्थित रहे।
बैठक के अंत में समाज के लोगों से कार्यक्रम में सहभागिता के लिए अपनी सहमति देने की अपील की गई, ताकि आयोजन को सफल बनाया जा सके और अधिक से अधिक योग्य वर-वधू को मंच प्रदान कर समाज के उत्थान में सहयोग मिल सके।
