गोरखपुर
परशुराम के आदर्शों पर चलने का दिया गया संदेश
गोरखपुर। परशुराम जन्मोत्सव के मुख्य अतिथि माननीय विनय शंकर तिवारी ने कहा कि भगवान परशुराम के आदर्शों पर ब्राह्मण समाज को चलना चाहिए। उन्होंने कहा कि परशुराम ने कभी भी विषम परिस्थितियों में अपने लक्ष्य से समझौता नहीं किया। ब्राह्मण समाज ने हमेशा सर्व समाज को अपना मानकर कार्य किया है और कभी भेदभाव नहीं किया।
भारतीय युवक समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय अनीश शुक्ला ने कहा कि ब्राह्मण समाज को परशुराम जन्मोत्सव को एक पर्व की तरह मनाना चाहिए। ब्राह्मण हमेशा सरल, विनम्र और स्वाभिमानी होता है तथा सर्व समाज को साथ लेकर चलता है।
पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुनील भट्ट ने कहा कि ब्राह्मण समाज ने हमेशा समाज को दिशा देने का कार्य किया है। इस कार्यक्रम में बालकृष्ण तिवारी, अनुपम मणि त्रिपाठी, विकास पांडे, नागेंद्र पांडे, अमित मिश्रा, मुकेश मिश्रा, विजय पांडे, प्रदीप त्रिपाठी, उपेंद्र शुक्ला, अभिषेक पांडे, पिंकू पांडे, अभिजीत पांडे, अमन त्रिपाठी, अवधेश पांडे, सच्चिदानंद मिश्रा सहित पार्टी के तमाम कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
