Connect with us

गोरखपुर

ऑनलाइन ठगी के शिकार पीड़ित को वापस दिलाई गई रकम

Published

on

Loading...
Loading...

गोरखपुर। थाना हरपुर बुदहट पुलिस ने साइबर ठगी के एक मामले में प्रभावी कार्रवाई करते हुए पीड़ित की पूरी धनराशि वापस दिलाने में सफलता प्राप्त की है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर द्वारा साइबर अपराधों पर नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई।

पुलिस अधीक्षक उत्तरी के निर्देशन, पुलिस अधीक्षक अपराध के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी गीडा के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष हरपुर बुदहट के नेतृत्व में साइबर सेल टीम ने तत्परता दिखाते हुए कार्यवाही की। जानकारी के अनुसार, दिनांक 26 अक्टूबर 2025 को साइबर अपराधियों ने आवेदक के बैंक खाते से 14,608 रुपये की धोखाधड़ी कर ली थी।

Loading...

मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने लगातार प्रयास किया, जिसके परिणामस्वरूप उक्त पूरी धनराशि 19 अप्रैल 2026 को आवेदक के खाते में वापस कराई गई। इस कार्यवाही में थानाध्यक्ष विवेक कुमार मिश्रा, उपनिरीक्षक सुमित कुमार तथा कांस्टेबल प्रकाश खरवार की सक्रिय भूमिका रही।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page