Connect with us

गोरखपुर

चार लाख के लालच में महिला की गला दबाकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

गोरखपुर। कैंट थाना क्षेत्र में हुए सनसनीखेज हत्या कांड का पुलिस ने खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने जमीन खरीद के लिए रखे गए 4 लाख रुपये हड़पने की नीयत से महिला की गला दबाकर हत्या कर दी थी।

पुलिस के अनुसार, घटना के संबंध में वादी द्वारा थाना कैंट में तहरीर दी गई थी, जिसमें बताया गया कि उसकी बहन के पास जमीन खरीदने के लिए 4 लाख रुपये रखे हुए थे। इसी रकम को हड़पने के उद्देश्य से अभियुक्त अनिल कुमार ने सुनियोजित तरीके से महिला की गला दबाकर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया था।

तहरीर के आधार पर थाना कैंट में मु0अ0सं0 179/2026 के तहत धारा 103(1) एवं 309(6) बीएनएस में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी की तलाश तेज कर दी और विभिन्न संभावित ठिकानों पर दबिश दी।

पुलिस की सक्रियता के चलते वांछित अभियुक्त अनिल कुमार पुत्र हीरा लाल गुप्ता, निवासी जगरनाथपुर थाना कोतवाली जनपद गोरखपुर को गिरफ्तार कर लिया गया। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने पैसे के लालच में हत्या की बात स्वीकार की है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी के खिलाफ साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। साथ ही मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी गहनता से जांच की जा रही है।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page