Connect with us

गोरखपुर

सरस्वती शिशु मंदिर पक्कीबाग के मेधावियों ने सीबीएसई 10वीं में गाड़े सफलता के झंडे

Published

on

Loading...
Loading...

नवनीत, आलोक और वैभवी ने लहराया परचम

गोरखपुर। केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा घोषित कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणामों में सरस्वती शिशु मंदिर,पक्कीबाग के छात्रों ने अपनी मेधा का लोहा मनवाते हुए शानदार सफलता हासिल की है। इस उपलब्धि पर विद्यालय में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जहाँ सफल छात्र-छात्राओं को मिठाई खिलाकर और माला पहनाकर उनका अभिनंदन किया गया।

समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में विद्यालय के पूर्व छात्र एवं विद्यालय समिति के कोषाध्यक्ष महेश गर्ग उपस्थित रहे। उन्होंने मेधावियों को प्रोत्साहित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और कहा कि विद्यालय की परंपरा को नए आयाम देना गर्व की बात हैं.इस वर्ष विद्यालय के कुल 386 छात्र-छात्राओं ने बोर्ड परीक्षा दी थी, जिनमें से अधिकांश ने प्रथम श्रेणी में अंक प्राप्त किए। विद्यालय का सत प्रतिशत परिणाम रहा। शीर्ष स्थान प्राप्त करने वाले छात्र प्रथम नवनीत कुमार – 95.6%,द्वितीय  आलोक कुमार गुप्ता -95.2%, तृतीय वैभवी पाण्डेय -95.0% रही।

उप प्रधानाचार्य रामकेवल शर्मा ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा, परिश्रम ही सफलता की कुंजी है यदि कार्य लगन एवं कठिन परिश्रम से किया जाए, तो सफलता अवश्य मिलती है।इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. राजेश सिंह ने अपनी शुभकामनाएं प्रेषित हैं। उन्होंने कहा, यह सफलता छात्रों के कठिन परिश्रम, शिक्षकों के उचित मार्गदर्शन और अभिभावकों के अटूट विश्वास का मेल है। हमें गर्व है कि हमारे छात्र हर वर्ष नए कीर्तिमान स्थापित कर रहे हैं।”

इस शुभ अवसर पर उप प्रधानाचार्या मंजरी यादव, विद्यालय के सीबीएसई परीक्षा प्रमुख गिरीश चंद्र पाण्डेय सहित बच्चों के माता-पिता एवं समस्त विद्यालय परिवार उपस्थित रहा।  प्रबंध समिति के समस्त पदाधिकारियों व सदस्यों ने भी सभी सफल छात्र-छात्राओं, उनके अभिभावकों और आचार्य गणों को हार्दिक बधाई व उज्ज्वल भविष्य हेतु शुभकामनाएँ प्रेषित की हैं।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page