Connect with us

वाराणसी

केआईटी में एचसीएल गुवी सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का हुआ उद्घाटन…

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी (मिर्जामुराद)। काशी इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी कॉलेज में बुधवार को एचसीएल गुवी सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का भव्य उद्घाटन किया गया। यह केंद्र देश का दूसरा एचसीएल गुवी सेंटर ऑफ एक्सीलेंस है। जो विद्यार्थियों के तकनीकी कौशल विकास और उद्योग से जुड़ी ट्रेनिंग को बढ़ावा देगा।


कार्यक्रम की मुख्य अतिथि एचसीएल ग्रुप की एसोसिएट डायरेक्टर एवं हेड (गवर्नमेंट अफेयर्स एंड पब्लिक पॉलिसी) डॉ. कीर्ति करमचंदानी रहीं। उन्होंने छात्रों को नई तकनीकों को अपनाने और भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार रहने का संदेश दिया।


एचसीएल गुवी की ओर से बिजनेस हेड विनोद श्रीनिवासन, प्री-सेल्स एवं सॉल्यूशन विभाग की स्मिता गोनल और सीनियर मैनेजर निशिकांत कुमार ने भी संबोधित किया। वक्ताओं ने डिजिटल स्किल्स, इंडस्ट्री की जरूरतों और करियर के अवसरों पर विस्तार से जानकारी दी।

Advertisement


संस्थान की ओर से वाइस चेयरमैन विपुल जैन, प्रबंध समिति सदस्य वत्सल जैन, डायरेक्टर फार्मेसी डॉ. आशुतोष मिश्रा, डिप्टी डायरेक्टर डॉ. ए.के. यादव, डीन एकेडमिक डॉ. डी.एम. श्रीवास्तव और हेड ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट रवि श्रीवास्तव सहित सभी विभागाध्यक्ष, शिक्षक व बड़ी संख्या में छात्र मौजूद रहे।


संस्थान प्रशासन ने बताया कि यह सेंटर विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीकी ज्ञान, प्रैक्टिकल ट्रेनिंग और प्रोजेक्ट आधारित सीख उपलब्ध कराएगा, जिससे रोजगार के बेहतर अवसर मिल सकेंगे।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page