Connect with us

गोरखपुर

एम.ए.एकेडमी तुर्कमानपुर में मनाई गई अंबेडकर जयंती

Published

on

Loading...
Loading...

शिक्षित रहो आगे बढ़ो, बाबा साहब ने कहा था शिक्षा वह शेरनी का दूध है जो पिएगा वह दहाड़ेगा : डॉ. एहसान अहमद

संपूर्ण भारत वर्ष ही नहीं संपूर्ण दुनिया में बाबा साहब के नक्शे कदम पर आज भी लोग शिक्षा हासिल कर रहे हैं : सुनील पाण्डेय

गोरखपुर। अंबेडकर जयंती के शुभ अवसर पर एम. ए. एकेडमी, तुर्कमानपुर में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें सबसे पहले सभी अतिथियों के हाथों बाबा साहब की मूर्ति पर माल्यार्पण करके कार्यक्रम का आगाज किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश के सदस्य व एम. ए. एकेडमी के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. एहसान अहमद ने कहा इंसान को इंसान रहने दो, खुदा के वास्ते धन को महान रहने दो, मत करो हिफाजत मंदिर और मस्जिदों की, अल्लाह ईश्वर का एहसान रहने दो। आप सभी नन्हे-मुन्ने बच्चे वह इल्म हासिल करें जिससे आप एक इंसान बन सके।

Loading...

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पत्रकार महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील पाण्डेय ने संबोधित करते हुए कहा कि संपूर्ण भारत वर्ष ही नहीं संपूर्ण दुनिया में बाबा साहब के नक्शे कदम पर आज भी लोग शिक्षा हासिल कर रहे हैं और इसी क्रम में तुर्कमानपुर वार्ड में मोहम्मद आकिब अंसारी ने शिक्षा के क्षेत्र में जो क्रांति पैदा की है वह बहुत ही काबिले तारीफ है  जिसका कोई भी मिसाल नहीं है और इसको पैसे खरीदा नहीं जा सकता है।

कार्यक्रम के विशेष आमंत्रित अतिथि यूपीएससी स्कॉलर सुशील सिंह ने विद्यालय के समस्त बच्चों और सभी शिक्षक व शिक्षिकाओं का रुख अपनी ओर आकर्षित करते हुए कहा कि आप सभी लोग बाबा साहब के आदर्शों को हमेशा जिंदा रखें। कार्यक्रम का सफल संचालन विद्यालय के डायरेक्टर डॉ. मोहम्मद आकिब अंसारी ने किया।

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की प्रधानाचार्या सीमा परवीन और उप प्रधानाचार्या निदा फातिमा ने अपने आने वाले सभी मेहमानों का तहे दिल से शुक्रिया अदा किया। इस अवसर पर विद्यालय के सभी बच्चों के साथ-साथ सभी शिक्षक व शिक्षिकाएं भी उपस्थित थी।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page