गाजीपुर
चौकी इंचार्ज युगल किशोर राय ने चलाया चेकिंग अभियान
Loading...
Loading...
नंदगंज (गाजीपुर) जयदेश। महाराजगंज चौकी के पास चौकी इंचार्ज युगल किशोर राय के नेतृत्व में बाइक चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान पुलिस ने बिना हेलमेट चल रहे 20 बाइक सवारों का चालान किया तथा अन्य कागजातों की कमी पाए जाने पर 11 बाइकों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई।
Loading...
चेकिंग के दौरान वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक भी किया गया। चौकी इंचार्ज युगल किशोर राय ने बताया कि सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इस तरह के चेकिंग अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे, ताकि दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।
Continue Reading
