Connect with us

गोरखपुर

मां ने रिश्तेदार पर लगाया तीन लाख में बेटी को बेचने का आरोप

Published

on

Loading...
Loading...

गोलाबाजार (गोरखपुर)। गोला उपनगर के बिसरा निवासिनी एक मां ने सोमवार की शाम थाना पहुंचकर बड़हलगंज थाना क्षेत्र की एक रिश्तेदार की लड़की समेत अन्य लोगों पर गंभीर आरोप लगाते हुए तहरीर दी। वहीं गंभीर आरोपों को देखते हुए पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

पीड़ित मां के अनुसार उसकी बेटी की पहले शादी हो चुकी थी और उसे दो बच्चे हैं। पति द्वारा छोड़ दिए जाने के बाद वह मायके में रह रही थी। आरोप है कि बड़हलगंज थाना क्षेत्र के मदरहा गांव की एक रिश्तेदार लड़की कुछ युवकों के साथ मिलकर दो माह पूर्व उसकी बेटी को बहला-फुसलाकर ले गई और एक मंदिर में राजस्थान के एक व्यक्ति से उसकी शादी करवा दी। इसके बाद वह व्यक्ति बेटी को राजस्थान ले गया, जहां उसके साथ मारपीट की जाती थी। विरोध करने पर वह कथित तौर पर कहता था कि मैं तुम्हें तीन लाख रुपये में खरीदकर लाया हूं, जो चाहूं करूंगा।

Loading...

पीड़िता किसी तरह वहां से भागकर 12 अप्रैल को अपने घर पहुंची। मां का आरोप है कि घटना की जानकारी मिलने पर मदरहा के कुछ लोग घर पहुंचकर उसकी बेटी के साथ मारपीट करने लगे। पीड़िता ने एक वीडियो जारी कर अपनी रिश्तेदार पर लड़कियों को बहला-फुसलाकर बेचने का आरोप लगाया है। थाना प्रभारी राकेश रौशन सिंह ने बताया कि आरोप गंभीर है, तहरीर के आधार पर पूरे मामले की जांच की जा रही है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page