वाराणसी
जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाकर 27 जीतने का संकल्प ले कार्यकर्ता : अरविंद मिश्रा
वाराणसी। शिवपुर विधानसभा के लोहता मंडल के पं0 दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान के समापन सत्र में मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता के रूप में जिला मीडिया प्रभारी अरविंद मिश्रा ने कार्यकर्ताओं को सोशल मीडिया एवं एआई समेत तमाम विषयों पर प्रशिक्षण दिया।

मुख्य वक्ता अरविंद मिश्रा ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान का उद्देश्य केवल संगठन को मजबूत करना नहीं, बल्कि कार्यकर्ताओं को समाज के प्रति अधिक संवेदनशील, जागरूक और तकनीकी रूप से सक्षम बनाना भी है। AI और सोशल मीडिया जैसे आधुनिक साधनों का प्रशिक्षण देकर कार्यकर्ताओं को इस योग्य बनाया जा रहा है कि वे सरकार की योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारी सीधे जन-जन तक पहुंचा सकें।

आगे मुख्य वक्ता अरविंद मिश्रा ने कहा कि यह प्रशिक्षण अभियान वास्तव में सेवा, संगठन और समर्पण की भावना को मजबूत करने का प्रयास है। भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता इस महाभियान के माध्यम से यह संकल्प ले रहा है कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में राष्ट्र निर्माण के इस अभियान को गांव-गांव, घर-घर तक पहुंचाया जाए ।
लोहता स्थित लॉन में आयोजित प्रशिक्षण वर्ग की अध्यक्षता वरिष्ठ भाजपा नेता विनोद रस्तोगी ने की, संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन मंडल अध्यक्ष ज्ञान पटेल ने किया।
समापन सत्र प्रशिक्षण वर्ग में प्रमुख रूप से पूर्व मंडल अध्यक्ष सुनील मिश्र,सुरेंद्र नारायण सिंह, अशोक मिश्र, निर्मला सिंह,आर डी यादव,संतोष चौधरी,रविशंकर गुप्ता,आनंद मिश्र,चंद्र भूषण,जय मौर्य,राजकुमार पटेल,शुभम भारती आदि उपस्थित रहे ।
