Connect with us

गोरखपुर

साहित्यकार डॉ. सुनील ‘सावन’ सम्मानित

Published

on

Loading...
Loading...

गोरखपुर। सावन साहित्य सेवा सदन ट्रस्ट के अध्यक्ष एवं साहित्यकार डॉ. सुनील ‘सावन’ को हिंदी साहित्य भारती, गोरखपुर एवं निराला शब्द संवाद मंच ने संयुक्त रूप से सम्मानित किया है। कवि सावन मूलतः अमवा बाजार, (अटल नगर), नगर पंचायत रामकोला,  के निवासी हैं जो पद्म पुरस्कार के लिए नामित हो चुके हैं। वर्तमान में पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय गांगरानी, कुशीनगर में स्नातकोत्तर शिक्षक हिन्दी पद पर अपनी सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। साहित्य सेवा एवं समाज सेवा के लिए राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न सम्मानों से नवाजे जा चुके हैं।

इन्होने बांग्लादेश ने समानता का आकाशदीप सम्मान से सम्मानित किया है। शिक्षा जगत में उल्लेखनीय योग्यता हेतु केंद्रीय विद्यालय संगठन, नयी दिल्ली ने भी आपको सम्मानित किया है।  5 अगस्त 1993 में जन्मे युवा कवि डॉ. सुनील ‘सावन’ को सम्मानित करते हुए निराला शब्द संवाद मंच के संस्थापक डॉ. ओम प्रकाश जी ओम तथा काशी हिन्दी विद्यापीठ वाराणसी के संस्थापक इंद्रजीत निर्भीक ने आपकी साहित्यिक गतिविधियों पर प्रकाश डालते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की।

Loading...

बुद्ध स्नातकोत्तर महाविद्यालय कुशीनगर के प्रोफेसर (डॉ.) गौरव के सारगर्भित वक्तव्य से  प्रबुद्ध श्रोतागण लाभान्वित हुए। कवि सिद्धनाथ वाराणसी, मधुर साहित्य एवं सामाजिक संस्था के अध्यक्ष मधुसूदन मधुर, विमर्श साहित्यिक संस्था के अध्यक्ष राजकुमार भट्ट, जनक नंदिनी पत्रिका के प्रधान संपादक डॉ. वीरेंद्र कुसुमाकर, डॉक्टर गीता अपराजिता, कवयित्री माधुरी मधु, प्रधानाचार्य शैलेंद्र दत्त, कवि सुभाष गोरखपुर, हास्य कवि अवध किशोर अवधू, आकाश महेश पुरी, उगम जी मगन इत्यादि साहित्यकारों एवं श्रोताओं की गरिमामय उपस्थित रही।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page