Connect with us

वाराणसी

शिवपुर UCHC में नई पहल: आयुष्मान कार्ड धारक प्रसूताओं को मिलेगा एब्डोमिनल बाइंडर

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र (UCHC) शिवपुर में अधीक्षक डॉ. संतोष यादव की पहल पर मातृ स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। अब आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत पंजीकृत सभी प्रसूताओं को प्रसव के बाद एब्डोमिनल बाइंडर (बेल्ट) निःशुल्क उपलब्ध कराया जाएगा।

अस्पताल प्रशासन के अनुसार, इस सुविधा का उद्देश्य प्रसव के बाद महिलाओं के स्वास्थ्य में शीघ्र सुधार लाना, पेट की मांसपेशियों को सहारा देना तथा दर्द में राहत प्रदान करना है। यह विशेष रूप से सिजेरियन (ऑपरेशन) से प्रसव कराने वाली महिलाओं के लिए बेहद लाभकारी साबित होगी।

Loading...

अधीक्षक डॉ. संतोष यादव ने बताया कि यह पहल प्रसवोत्तर देखभाल को बेहतर बनाने के साथ-साथ माताओं को अधिक सुरक्षित और सशक्त बनाने की दिशा में एक सार्थक प्रयास है। आयुष्मान योजना के लाभार्थियों को अतिरिक्त सुविधाएं देकर स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है।

इस पहल के शुरू होते ही अस्पताल में प्रसूताओं एवं उनके परिजनों के बीच संतोष और खुशी का माहौल है। स्वास्थ्य केन्द्र का यह प्रयास अन्य सरकारी अस्पतालों के लिए भी प्रेरणादायक माना जा रहा है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page