Connect with us

गाजीपुर

खड़ी कार में एक्सप्रेसो ने मारी टक्कर, चालक घायल, वाराणसी रेफर

Published

on

Loading...
Loading...

गाजीपुर (जयदेश)। जिले के सादात थाना क्षेत्र के मखदुमपुर पुलिस चौकी अंतर्गत मखदुमपुर बाजार में शनिवार को एक सड़क हादसा हो गया। सड़क किनारे खड़ी एक कार में पीछे से आ रही एक्सप्रेसो कार ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में एक्सप्रेसो कार का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, टक्कर मारने वाली कार (नंबर: UP 61 AZ 3895) सुषमा यादव पत्नी रवि यादव, निवासी मुबारकपुर, पोस्ट कनेरी, जनपद गाजीपुर के नाम पंजीकृत है। वाहन को बिहार के बेगूसराय निवासी रवीश कुमार (पुत्र सुमिरन राय) चला रहे थे। वहीं, सड़क किनारे खड़ी कार (नंबर: UP 61 GB 5011) गौरव गुप्ता, निवासी चुरामनपुर मनिहारी, गाजीपुर के नाम पंजीकृत है, जिसे चालक शुभम गुप्ता चला रहे थे।

हादसे में रवीश कुमार के सिर में गंभीर चोट आई। उन्हें तत्काल एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक्सप्रेसो कार का चालक नशे की हालत में वाहन चला रहा था। मौके पर कार से शराब की बोतलें भी बरामद हुईं, जिसकी तस्वीरें स्थानीय लोगों ने लीं। पुलिस प्रशासन ने भी चालक के नशे में होने की पुष्टि की है।

इस घटना ने एक बार फिर शराब पीकर वाहन चलाने के खतरों को उजागर किया है। सरकार और यातायात विभाग द्वारा लगातार जागरूकता अभियान चलाए जाने के बावजूद लोग नियमों की अनदेखी कर रहे हैं, जिससे ऐसे गंभीर हादसे सामने आ रहे हैं।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page