Connect with us

गाजीपुर

पूर्व विधायक सुनीता सिंह ने सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं के बारे में ग्रामीणों को किया जागरूक

Published

on

Loading...
Loading...

बाबा साहब डॉ० भीमराव अम्बेडकर प्रतीमा स्थापित कराने का दिया आश्वासन

गाजीपुर (जयदेश)। जमानियां ब्लांक अंतर्गत ग्राम सभा बघरी में भाजपा स्थापना दिवस के अवसर पर 7 से 12 अप्रैल तक ‘गांव चलो – बस्ती चलो’ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में जमानियां के बघरी गांव सभा में पूर्व विधायक जमानियां सुनीता सिंह ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ जनसंपर्क किया। उन्होंने लोगों को सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी।

बघरी गांव में घर-घर जाकर वृद्धा पेंशन, किसान सम्मान योजना, प्रधानमंत्री आवास और जनधन जैसी महत्वपूर्ण योजनाओं पर चर्चा की गई। पूर्व विधायक सुनीता सिंह ने इस अवसर पर कहा कि राज्य और केंद्र सरकार की योजनाओं से हर जाति और वर्ग के लोग लाभान्वित हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि लोग मोदी सरकार और योगी सरकार से पूरी तरह संतुष्ट हैं।

सुनीता सिंह ने कार्यकर्ताओं को भाजपा सरकार की असली ताकत बताया।इस मौके पर बघरी के ग्रामीणों ने बाबा साहब डॉ० भीमराव अंबेडकर स्थल पर पुराने प्रतिमा के स्थान पर बाबा साहब की नई प्रतिमा स्थापित कराने का अनुरोध किया। पूर्व विधायक सुनिता सिंह ने ग्रामीणों से वादा किया कि सम्बन्धित अधिकारियों से बातचीत कर के जल्द से जल्द बाबा साहब डॉ० भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा स्थापित की जाएगी जिससे ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई। तथा उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा बाबा साहब डॉ० भीमराव अम्बेडकर के प्रति किये जारहे कार्यों को भी बताया।

उन्होंने यह भी कहा कि ‘गांव चलो बस्ती चलो’ अभियान से भाजपा कार्यकर्ताओं में आपसी समन्वय बढ़ेगा, जिससे पार्टी को और अधिक मजबूती मिलेगी।

Advertisement

इस जनसंपर्क अभियान के दौरान संदीप कुमार, मदनलाल भारती, बनारसी पासी, अवधेश सिंह सहित कई अन्य कार्यकर्ता व आजाद सिंह, धनंजय कुमार, संजय कुमार, सुरजीत,शिवाशंकर, प्रमोद व सैकड़ों ग्रामीण मौके पर मौजूद रहें।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page