Connect with us

गाजीपुर

कासिमाबाद पुलिस ने वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

कासिमाबाद (गाजीपुर) जयदेश। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कासिमाबाद पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने मु0अ0सं0 131/2026 धारा 69, 115(2), 352, 351(3) बीएनएस से संबंधित एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 11 अप्रैल 2026 को उपनिरीक्षक उमाशंकर सरोज मय हमराह चेकिंग अभियान में लगे हुए थे। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर थाना कासिमाबाद में पंजीकृत उक्त मुकदमे में वांछित चल रहे अभियुक्त आशिफ अख्तर पुत्र शाहिद अख्तर निवासी ग्राम गंगौली, थाना कासिमाबाद को कासिमाबाद चौराहा से गिरफ्तार किया गया।

Loading...

गिरफ्तार अभियुक्त आशिफ अख्तर की उम्र 33 वर्ष बताई गई है। उसके विरुद्ध मु0अ0सं0 131/2026 के तहत धारा 69, 115(2), 352, 351(3) बीएनएस थाना कासिमाबाद जनपद गाजीपुर में पंजीकृत है। पुलिस द्वारा अभियुक्त के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

इस कार्रवाई को उपनिरीक्षक उमाशंकर सरोज मय हमराह, थाना कासिमाबाद गाजीपुर की टीम ने अंजाम दिया। मीडिया सेल, जनपद गाजीपुर द्वारा इसकी जानकारी दी गई है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page