Connect with us

वाराणसी

पूर्व सांसद धनंजय सिंह केस में बहस पूरी, अंतिम चरण में पहुंची सुनवाई

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। पूर्व सांसद धनंजय सिंह पर हुए जानलेवा हमले से जुड़े बहुचर्चित मामले में अभियोजन पक्ष की बहस पूरी हो चुकी है और अब यह मामला निर्णय के अंतिम चरण में पहुंच गया है। इस प्रकरण में अदालत के फैसले को लेकर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं।

शुक्रवार को सुनवाई के दौरान पूर्व सांसद धनंजय सिंह अदालत में उपस्थित हुए। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि 24 वर्ष पुराने इस मामले में बचाव पक्ष की ओर से सभी जरूरी दलीलें पेश कर दी गई हैं। अब उन्हें उम्मीद है कि अदालत का फैसला आएगा और उन्हें न्याय मिलेगा।

Loading...

घटना के अनुसार, 4 अक्तूबर 2002 को तत्कालीन विधायक और पूर्व सांसद धनंजय सिंह अपने सहयोगियों के साथ सफारी वाहन से जौनपुर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान वाराणसी के कैंट थाना क्षेत्र स्थित नदेसर में टकसाल सिनेमा हॉल के पास बोलेरो से उतरे अभय सिंह और उनके 4-5 साथियों ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी। इस हमले में धनंजय सिंह, उनके गनर और चालक सहित कई लोग घायल हो गए थे।

घायलों को तत्काल मलदहिया स्थित सिंह मेडिकल में भर्ती कराया गया, जबकि हमलावर मौके से फरार हो गए। जांच के दौरान नाम सामने आने पर पुलिस ने विनीत सिंह, संदीप सिंह, संजय सिंह रघुवंशी, विनोद सिंह और सतेन्द्र सिंह को भी आरोपी बनाते हुए अदालत में आरोपपत्र दाखिल किया था।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page