गाजीपुर
जमानियां के हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय को रोवर्स-रेंजर्स समागम में द्वितीय स्थान
जमानियां (गाजीपुर) जयदेश। 34वें जनपदीय रोवर्स-रेंजर्स समागम में हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय, जमानियां (गाजीपुर) ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए द्वितीय स्थान प्राप्त कर एक महत्वपूर्ण उपलब्धि अपने नाम की है। इस सफलता से महाविद्यालय परिवार में हर्ष और गर्व का माहौल है।

महाविद्यालय के विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, अनुशासन और शिक्षकों के समर्पित मार्गदर्शन ने इस उपलब्धि को संभव बनाया। खास तौर पर डॉ. अमित कुमार के कुशल नेतृत्व और प्रेरणादायक मार्गदर्शन को इस सफलता का प्रमुख आधार माना जा रहा है।

इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. श्री निवास सिंह ने विद्यार्थियों की सराहना करते हुए कहा कि छात्रों ने अपनी प्रतिभा और परिश्रम के बल पर संस्थान का नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि शिक्षकों के समर्पण और विद्यार्थियों की अथक मेहनत का परिणाम है तथा भविष्य में इससे भी बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है।
महाविद्यालय परिवार ने इस सफलता पर सभी विद्यार्थियों और शिक्षकों को बधाई देते हुए इसे पूरे गाज़ीपुर जनपद के लिए गौरवपूर्ण क्षण बताया। यह उपलब्धि निश्चित रूप से युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी।
