Connect with us

गोरखपुर

साधकों ने धूमधाम से मनाया गुरु योगी धर्मेश्वर का जन्मदिन

Published

on

Loading...
Loading...

जन्मदिन पर इनवर्टर बैटरी और वॉशिंग भेंट कर प्रसन्नता जाहिर किए योग साधकगण

अवतरण दिवस पर संकल्पित हुए साधकगण – योगी धर्मेश्वर

गोरखपुर। श्रद्धा, उत्साह और भक्ति भाव के साथ योगाचार्य योगगुरु योगी धर्मेश्वर (योगाचार्य धर्मेंद्र प्रजापति) जी का जन्मदिन साधकों द्वारा बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर प्रातः काल से ही शहर के विभिन्न पार्कों एवं स्थानों पर योग साधकों का जमावड़ा लगा रहा, जहां योग सत्र, भजन-कीर्तन एवं आध्यात्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान साधकों ने गुरु जी को पुष्प अर्पित कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया तथा उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की। केक काटकर जन्मदिन को उल्लासपूर्वक मनाया गया, जिससे पूरे वातावरण में आनंद और भक्ति का माहौल बना रहा।

गुरु जी ने अपने संबोधन में कहा कि योग और प्राकृतिक चिकित्सा के माध्यम से समाज को स्वस्थ एवं जागरूक बनाना ही उनका प्रमुख उद्देश्य है। उन्होंने सभी साधकों से नियमित योग करने, संयमित जीवनशैली अपनाने तथा समाज सेवा में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में उपस्थित साधकों ने संकल्प लिया कि वे गुरु जी के मार्गदर्शन में स्वास्थ्य जागरूकता एवं सेवा कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाएंगे। कार्यक्रम में सभी वर्गों के लोगों की सक्रिय सहभागिता रही, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय और ऊर्जावान बना रहा।

Advertisement

जन्मदिन के अवसर पर साधकों द्वारा गुरु जी को विभिन्न उपयोगी भेंट भी प्रदान की गईं। महंत दिग्विजय नाथ पार्क के साधकों द्वारा बैटरी, नगर निगम लक्ष्मीबाई पार्क के साधकों द्वारा इनवर्टर तथा विंध्यवासिनी पार्क मोहद्दीपुर के साधकों द्वारा वाशिंग मशीन व लाल्डिगी नेहरू पार्क, अंबेडकर पार्क द्वारा अंगवस्त्र भेंट स्वरूप प्रदान की गई।

साधकों ने कहा कि गुरु जी द्वारा समाज को निःशुल्क सेवा प्रदान की जाती है, जिसके प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने हेतु यह भेंट एक छोटा सा प्रयास है। उन्होंने बताया कि गुरु जी समाजहित में निरंतर स्वास्थ्य सेवा और जागरूकता का कार्य कर रहे हैं, जिससे प्रेरित होकर सभी साधक अपनी सामर्थ्य के अनुसार सहयोग कर रहे हैं।

गुरु जी ने विशेष रूप से प्रभारी शोभा पांडे, तरुणा चेतनानी, श्वेता साहनी, लुसी मौर्या एवं शीला पॉल का आभार व्यक्त किया, जिनके अथक प्रयासों से यह भेंट उनके साधकों द्वारा किया गया।

इस अवसर पर  रीजेंसी हॉस्पिटल के डॉक्टर टीम राजीव गुप्ता, रविंद, सपना, सुनील, परी जी, प्रेम चौरसिया, सोनी वर्मा, रंजना गौड़, संजय गौड़, सरिता, पूनम, मुखिया, मीना, सीमा स्याल, संगीता, हरेंद्र, गीता, राजकुमारी, प्रतिमा, ऊषा, आरिफ समानी, संतोष श्रीवास्तव, किरण अग्रवाल, संध्या, परशुराम निषाद, मुकेश साहनी, प्रतिमा, निशा , पूजा, नीलम, प्रीति आदि सैकड़ों सम्मिलित रहे।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page