गोरखपुर
डीएवी पीजी कॉलेज : महिला सम्मान और अधिकारों की रक्षा का लिया संकल्प
गोरखपुर। डी.ए.वी. पी.जी. कॉलेज, गोरखपुर में राष्ट्रीय सेवा योजना,दयानंद एवं विवेकानंद इकाई के संयुक्त तत्वावधान में प्राचार्य प्रो.शैल पांडे एवं कार्यक्रम अधिकारी प्रतिभा गुप्ता एवं डॉ. शत्रुध्न सिंह के नेतृत्व में मिशन शक्ति 5.0 के द्वितीय चरण के तहत शपथ कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी प्रतिभा गुप्ता एवं डॉ. शत्रुध्न सिंह के द्वारा सभी स्वयंसेवकों एवं स्वयं सेविकाओं को शपथ दिलाया गया कि हम सदैव बालिकाओं एवं महिलाओं का सम्मान करेंगे। उनके अधिकारों की सुरक्षा एवं विकास के लिए समान अवसर प्रदान करने के लिए अपना पूरा योगदान देंगे। प्रत्यक्ष एवं परोक्ष रूप से अपने कृत्यों, कर्मों एवं शब्दों से किसी बालिका अथवा महिला के अधिकारों एवं मर्यादा का खाना नहीं होने देंगे। इस अवसर पर शिवम,पूर्णिमा, सृष्टि एवं जया सहित सभी स्वयंसेवक एवं स्वयं सेविकाएं उपस्थित रहे।
