Connect with us

गोरखपुर

गोरखपुर में 10 अपराधी दुराचारी घोषित, “बी” हिस्ट्रीशीट खोली गई

Published

on

Loading...
Loading...

गोरखपुर (जयदेश)। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर के निर्देशन में जनपद के विभिन्न थानों के अपराधियों को दुराचारी घोषित करते हुए उनके आपराधिक इतिहास के आधार पर “बी” हिस्ट्रीशीट खोली गई है। इस कार्रवाई के तहत अलग-अलग थाना क्षेत्रों के कुल दस अपराधियों को चिन्हित किया गया है।

थाना तिवारीपुर क्षेत्र के रवि उर्फ योगेश नन्दन लाल पुत्र नरेन्द्र लाल निवासी सूर्य विहार कॉलोनी के विरुद्ध विभिन्न थानों में चोरी, लूट, आर्म्स एक्ट एवं गिरोहबंद अधिनियम के तहत कई मुकदमे दर्ज हैं। इसी प्रकार थाना शाहपुर क्षेत्र के विशाल भारती पुत्र रामधनी भारती निवासी मोती पाकड़, जनपद कुशीनगर, वर्तमान पता पादरी बाजार, थाना शाहपुर के खिलाफ चोरी और लूट से संबंधित कई अभियोग पंजीकृत हैं।

थाना गुलरिहा क्षेत्र के शैलेश शर्मा एवं राजेश शर्मा, दोनों पुत्र घनश्याम शर्मा निवासी जंगल डुमरी नं. 2 टोला बंगला के विरुद्ध धोखाधड़ी, जालसाजी एवं गैंगस्टर एक्ट के तहत मामले दर्ज हैं। थाना एम्स क्षेत्र के अनूप राजभर पुत्र राम आशीष राजभर निवासी कुसम्ही कोठी के खिलाफ विभिन्न धाराओं सहित गैंगस्टर एक्ट में भी मुकदमे दर्ज किए गए हैं।

थाना कैण्ट क्षेत्र के अनिल कुमार चिपटा पुत्र अमर नाथ उर्फ डेबा निवासी रुस्तमपुर ढाला के विरुद्ध आर्म्स एक्ट, मारपीट, लूट सहित विभिन्न मामलों में कार्रवाई दर्ज है। थाना गीडा क्षेत्र के सूरज कुमार पुत्र फुलचन्द निवासी भिलौरा खुर्द के खिलाफ चोरी एवं अन्य आपराधिक गतिविधियों के कई मामले दर्ज हैं, जबकि विशाल यादव पुत्र स्वर्गीय संतोष यादव निवासी नौसड़ के विरुद्ध हत्या के प्रयास, मारपीट, गैंगस्टर एक्ट सहित अनेक गंभीर धाराओं में मुकदमे पंजीकृत हैं। इसी थाना क्षेत्र के आदित्य मिश्रा पुत्र अजीत मिश्रा निवासी हरदिया के खिलाफ धोखाधड़ी, जालसाजी एवं अन्य धाराओं में कई प्रकरण दर्ज हैं।

थाना चिलुआताल क्षेत्र के सचिता निषाद पुत्र परमहंस निषाद निवासी ग्राम दहला टोला महला के विरुद्ध चोरी, लूट एवं आर्म्स एक्ट के तहत विभिन्न मामलों में कार्रवाई की गई है। पुलिस द्वारा सभी चिन्हित अपराधियों की “बी” हिस्ट्रीशीट खोलते हुए उनके आपराधिक गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखने की कार्रवाई सुनिश्चित की गई है।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page