Connect with us

वाराणसी

पेंशन बंद होने का डर दिखाकर ठगों ने रिटायर्ड आरपीएफ कर्मी को लगाया चूना

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। साइबर ठगों द्वारा एक रिटायर्ड आरपीएफ कर्मी को निशाना बनाते हुए 97,900 रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। ठगों ने रेलवे से जुड़ी सही जानकारी बताकर पहले भरोसा कायम किया और फिर खाते से रकम निकाल ली। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

राना नगर कॉलोनी फुलवरिया निवासी सूबेदार सिंह यादव ने बताया कि बीते 30 मार्च 2026 को उनके मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से कॉल आया। कॉल करने वाले ने खुद को रेलवे से जुड़ा बताते हुए उनकी सेवा और पेंशन से संबंधित सही जानकारी साझा की, जिससे वह उसकी बातों पर विश्वास कर बैठे।

Loading...

आरोपी ने उन्हें यह कहकर डराया कि उनकी आरपीएफ पेंशन बंद हो सकती है। बातचीत के दौरान झांसे में लेकर आरोपी ने यूपीआई के माध्यम से खाते से जुड़ी आवश्यक जानकारी हासिल कर ली। इसके बाद ठगों ने उनके बैंक खाते से कुल 97,900 रुपये की अवैध निकासी कर ली। वहीं, इस संबंध में कैंट थाना प्रभारी शिवाकांत मिश्रा ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page