Connect with us

वाराणसी

जमीन के नाम पर साढ़े नौ लाख की ठगी, न्यायालय के आदेश पर केस दर्ज

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। जिले के फूलपुर थाना क्षेत्र में जमीन की खरीद-फरोख्त के नाम पर 9.50 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। प्रकरण में एसीजेएम चतुर्थ न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है और जांच शुरू कर दी है।

पुरा रघुनाथपुर निवासी कृष्ण मोहन मिश्र ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि उनकी मुलाकात पिंडरा तहसील में सुहई निवासी आशुतोष कुमार दूबे और उनके पिता अरुण कुमार दूबे से हुई थी। इसी दौरान जमीन की खरीद-फरोख्त के नाम पर उनसे धनराशि ली गई।

Loading...

थाना प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है तथा पूरे मामले की जांच की जा रही है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page