गोरखपुर
प्रियंका नायक बनीं जिला समाज कल्याण अधिकारी
गोलाबाजार (गोरखपुर)। गोला उपनगर वार्ड नंबर 14 स्थित रामामऊ की रहने वाली प्रियंका नायक का चयन उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) वर्ष 2024 की परीक्षा में जिला समाज कल्याण अधिकारी पद पर हुआ है। उनकी इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी का लहर दौड़ पड़ा है।
प्राप्त विवरण के अनुसार प्रियंका नायक, गणित विषय के प्रवक्ता संतोष कुमार नायक और माता बिंदु नायक की पुत्री हैं। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने दादा-दादी, माता-पिता, परिवार के सदस्यों तथा गुरुजनों को दिया है। प्रियंका ने कहा कि परिवार का निरंतर उत्साहवर्धन और आशीर्वाद ही उनकी सफलता की सबसे बड़ी ताकत रहा। उन्होंने युवाओं को संदेश देते हुए कहा कि कठिन परिश्रम और दृढ़ इच्छाशक्ति के बल पर कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। जैसे ही उनके चयन की खबर क्षेत्र में पहुंची, बधाई देने वालों का तांता लग गया।
इस अवसर पर दादा सूर्य नारायण नायक, दादी मान्ती नायक, चाचा डीएसपी राकेश नायक, राजस्व विभाग के संजय नायक, भाई डॉ. नितेश नायक, बहन रिंका नायक, परमहंस नायक, राजेंद्र शर्मा, अवधेश नायक, संत नायक सहित अनेक गणमान्य लोगों ने खुशी जाहिर करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दिया है।
