Connect with us

राज्य-राजधानी

बकाया रकम और सामान न मिलने पर पीड़ित ने लगाई न्याय की गुहार

Published

on

Loading...
Loading...

बस्ती। बकाया धनराशि और शटरिंग का सामान न मिलने से परेशान पीड़ित ने न्याय की गुहार लगाई है। वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के गनेशपुर वार्ड नंबर 5 लोहिया नगर निवासी दलित अजय कुमार ने पुलिस व उच्चाधिकारियों को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।

अजय कुमार छत निर्माण में शटरिंग का कार्य करता है। उसने कोतवाली क्षेत्र के राजा चक भद्रेश्वरनाथ निवासी शिवा गोस्वामी के मकान निर्माण में अपना शटरिंग का सामान लगाया था। कार्य के एवज में उसे कुल 1 लाख 28 हजार रुपये मिलने थे, जिसमें से केवल 25 हजार रुपये ही दिए गए।

Loading...

शेष धनराशि और सामान की मांग करने पर आरोपियों द्वारा टालमटोल किया जाने लगा। पीड़ित का आरोप है कि 25 दिसंबर 2025 को पैसे मांगने पर उसे जातिसूचक गालियां देते हुए मारपीट की गई।

इस मामले में न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया गया, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। पीड़ित ने बकाया धनराशि और अपना सामान दिलाने की मांग की है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page