Connect with us

गोरखपुर

बाइक टक्कर में युवक की मौत के मामले में मुकदमा दर्ज

Published

on

Loading...
Loading...

गोलाबाजार (गोरखपुर)। गोला थाना क्षेत्र के ग्राम बेलपार पाठक निवासी अनीस गौड़ पुत्र विपिन गौड़ के पुत्र अनीश की बीते दिनों बाइक टक्कर में मौके पर ही मौत हो गई थी। घटना के बाद गोला पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। अब मृतक युवक के पिता की तहरीर पर गोला थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम बेलपार पाठक निवासी विपिन ने बताया कि उनका पुत्र अनीस गौड़ 9 मार्च को सुबह लगभग साढ़े सात बजे मोटरसाइकिल से घर से गोला की ओर जा रहा था। गोला-उरुवा मार्ग पर चंदौली स्थित शिव मंदिर के पास एक तेज रफ्तार और लापरवाही से मोटरसाइकिल (UP 53 CY 8329) चला रहा युवक अनीस की बाइक में टक्कर मार दिया, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई। घायल अवस्था में अनीस को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Loading...

पीड़ित ने बताया कि घर में अकेला होने के कारण अंतिम संस्कार के बाद वह तहरीर लेकर थाने पहुंचा। इस मामले में कार्रवाई की मांग की गई है। मृतक के पिता की तहरीर पर गोला थाने में बीएनएस की धारा 281 व 106 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page