Connect with us

गोरखपुर

किशोरी के अपहरण मामले में नामजद मुकदमा दर्ज

Published

on

Loading...
Loading...

गोरखपुर। जिले के हरपुर-बुदहट थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी की मां की तहरीर पर पुलिस ने थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत हरपुर निवासी लक्की शर्मा पुत्र परमानन्द शर्मा और उसकी मां के खिलाफ बीएनएस की धारा 87, 61( 2 ) के तहत मुकदमा दर्ज कर किशोरी की तलाश में जुटी हुई है।

Loading...

थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी की मां ने थाना पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बीते 27 मार्च को हमारी लड़की को ग्राम पंचायत हरपुर निवासी लक्की शर्मा पुत्र परमानन्द शर्मा ने बहला फुसलाकर कर भगा ले गया, युवक के मां नाम अज्ञात से जब किशोरी की मां ने पूछा कि हमारी लड़की कहा है तो लक्की शर्मा की मां ने कहा कि मुझे मालूम है तुम्हारी लड़की कहा है बीस हजार रुपए दो तो मैं बताऊंगी। पुलिस का कहना है कि किशोरी की मां की तहरीर पर हरपुर निवासी लक्की शर्मा और उसकी मां के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कर किशोरी की तलाश की जा रही है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page