Connect with us

गाजीपुर

सनबीम वर्ल्ड स्कूल दौलतनगर का वार्षिकोत्सव धूमधाम से संपन्न

Published

on

Loading...
Loading...

सादात (गाजीपुर)। क्षेत्र के दौलत नगर स्थित सनबीम वर्ल्ड स्कूल दौलतनगर का वार्षिकोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। इस मौके विद्यालय के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया, वहीं वक्ताओं ने जीवन में शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला। छोटे-छोटे बच्चों ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक देशभक्ति गीत प्रस्तुत किया।

इसके कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा नेता पारसनाथ राय मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित करते हुए कहा कि बच्चों को किताबी शिक्षा के साथ अपने देश के महान व्यक्तित्व के वीर सपूतों, विदूषी महिलाओं से प्रेरित कहानियां सुनाते हुए भी पाल्यों के अंदर राष्ट्रीय भावना को बढ़ावा देना चाहिए। इस मौके पर प्रबंधक अमित सिंह सिप्पू ने उपस्थित अतिथियों का माल्यार्पण व अंगवस्त्रम तथा प्रतीक चिन्ह देकर स्वागत किया।

मौके पर सुरेन्द्र यादव, आरती सिंह, उदयभान प्रजापति, शिवेश राय आदि उपस्थित रहे। विद्यालय की प्रधानाचार्या नीलू राय ने विद्यालय का वार्षिक शैक्षणिक रिपोर्ट पर प्रकाश डालते हुए सभी का स्वागत किया। वहीं शिक्षक शिवानंद राय ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। सफल संचालन कक्षा नौ की छात्रा द्वय श्रेया सिंह व शेख उमरा ने संयुक्त रूप से किया।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page