गोरखपुर
पंचायत भवन का ताला तोड़कर कीमती सामानों पर चोरों ने किया हाथ साफ
गोलाबाजार (गोरखपुर)। गोला थाना क्षेत्र के ग्राम सभा जिगनी बुजुर्ग स्थित पंचायत भवन का ताला तोड़ कर अज्ञात चोरों ने कंप्यूटर इत्यादि कीमती सामानो पर हाथ साफ कर दिया।सूचना पर गोला पुलिस मौके पर पहुंची स्थलीय निरीक्षण किया।ग्रामप्रधान की लिखित तहरीर पर गोला पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध बीएनएस की धारा 305, 331 (4) में केस दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दिया है।
प्राप्त विवरण के अनुसार ग्राम सभा जिगनी बुजुर्ग की प्रधान शांति देवी ने लिखित तहरीर में बताया है कि दिनांक 25-26 मार्च की रात अज्ञात चोरों ने ग्राम पंचायत भवन का ताला तोड़ कर सचिव के कमरे में रखा कंप्यूटर सेट, इनवर्टर सेट, बैट्री अज्ञात चोर उठा ले गए। इससे पहले ग्राम सभा में पानी की टंकी का मशीन और बैट्री, सार्वजनिक शौचालय का नल अज्ञात चोर उखाड़ ले गए। लेकिन आज तक इन चोरों का गोला पुलिस पता नहीं लगा सकी। पूरा गांव चोरों के आतंक से दहशत में है। चोरों का पता लगाकर चोरों को पकड़ना आवश्यक हो गया है। गोला पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर जांच पड़ताल शुरू कर दिया है।
