Connect with us

गोरखपुर

पूर्वोत्तर रेलवे पेंशनर्स एसोसिएशन की बैठक संपन्न

Published

on

Loading...
Loading...

गोरखपुर। पूर्वोत्तर रेलवे पेंशनर्स एसोसिएशन की प्रबंध समिति की बैठक अमिय रमण की अध्यक्षता में केंद्रीय कार्यालय (जेल रोड) पर आयोजित की गई। अध्यक्ष ने नव निर्वाचित पदाधिकारियों को उनके कर्तव्यों से अवगत कराया।

बैठक में सलाहकार दिनेश सरन, कार्यकारी अध्यक्ष डी.एम. त्रिपाठी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष ए.के. कोहली, महामंत्री मुन्नी लाल गुप्ता, महामंत्री (संगठन) भानु प्रकाश नारायण, महामंत्री (हित) पुरुषोत्तम सिंह, वरिष्ठ संगठन मंत्री अशोक कुमार सिंह, सांस्कृतिक मंत्री तपन विकास मुखर्जी, स्वास्थ्य मंत्री दयाशंकर, सूचना मंत्री सत्य प्रकाश सिंह और कोषाध्यक्ष उमेश चंद्र सिंह ने अपने विचार व्यक्त किए।

अध्यक्ष रमण ने सभी पदाधिकारियों को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर सक्रिय रहने का निर्देश दिया और अधिक से अधिक लोगों को फेसबुक से जोड़ने पर जोर दिया। महामंत्री नारायण ने भी पदाधिकारियों से एसोसिएशन के फेसबुक पेज को साझा करने की अपील की, ताकि अधिक लोग गतिविधियों से जुड़ सकें।

बैठक में निर्णय लिया गया कि 18 अप्रैल को सायं 4 बजे से रेल विहार फेज-3 कॉलोनी के ग्राउंड में अंतर शाखा क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन होगा। उद्घाटन मैच रेल विहार फेज-3 शाखा और जाफरा बाजार शाखा के बीच खेला जाएगा। वहीं, 19 अप्रैल रविवार को सुबह 8 बजे से विजेता टीम का मुकाबला केंद्रीय पदाधिकारियों की टीम से फाइनल में होगा।

मार्च में आयोजित “एक दिन: अपने नाम” सांस्कृतिक कार्यक्रम की सराहना करते हुए सांस्कृतिक मंत्री तपन विकास मुखर्जी और महामंत्री मुन्नी लाल गुप्ता सहित सभी कलाकारों को बधाई दी गई। अंत में कार्यकारी अध्यक्ष डी.एम. त्रिपाठी के धन्यवाद ज्ञापन के साथ बैठक समाप्त हुई।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page