Connect with us

गोरखपुर

नागरिक उड्डयन मंत्री ने गोरखपुर एयरपोर्ट को दी नई सौगात

Published

on

Loading...
Loading...

गोरखपुर। गोरखपुर हवाई अड्डे पर यात्रियों के लिए निःशुल्क सार्वजनिक वाई-फाई सुविधा का वर्चुअल माध्यम से उद्घाटन एवं समर्पण किया गया। यह कार्यक्रम राजकोट हवाई अड्डे से आयोजित हुआ, जहां केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू किंजरापु ने अपने कर-कमलों से इसका शुभारंभ किया। इस अवसर पर विभिन्न गणमान्य सांसदों के साथ नागरिक उड्डयन मंत्रालय के सचिव श्री समीर सिन्हा तथा भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री बिपिन कुमार सहित कई वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान देश के विभिन्न हवाई अड्डों पर विकसित यात्री सुविधाओं का भी वर्चुअल लोकार्पण किया गया। इनमें “उड़ान यात्री कैफे”, “डिजी यात्रा”, “निःशुल्क वाई-फाई सेवा”, “अवसर आउटलेट”, “बाल क्रीड़ा क्षेत्र”, “भोजन केंद्र/आउटलेट्स” तथा अन्य अवसंरचना विकास कार्य शामिल रहे। इसके अंतर्गत 11 हवाई अड्डों पर उड़ान यात्री कैफे, 8 पर डिजी यात्रा, 50 पर निःशुल्क वाई-फाई, 11 पर अवसर आउटलेट, 10 पर बाल क्रीड़ा क्षेत्र, 16 पर भोजन केंद्र तथा 8 स्थानों पर अवसंरचना से जुड़े कार्यों की शुरुआत की गई।

गोरखपुर हवाई अड्डे पर शुरू की गई निःशुल्क सार्वजनिक वाई-फाई सेवा से यात्रियों को बेहतर डिजिटल कनेक्टिविटी उपलब्ध होगी, जिससे वे अपने यात्रा समय का अधिक प्रभावी ढंग से उपयोग कर सकेंगे। इस अवसर पर गोरखपुर हवाई अड्डा सलाहकार समिति के अध्यक्ष एवं वर्तमान सांसद गोरखपुर श्री रविकिशन शुक्ल ने इस नई सुविधा के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हवाई अड्डे के समग्र विकास और यात्री सुविधाओं के विस्तार के लिए वे निरंतर प्रयासरत हैं और भविष्य में भी बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध रहेंगे।

इस पहल के माध्यम से गोरखपुर हवाई अड्डे पर यात्री सुविधाओं में गुणात्मक सुधार होने की उम्मीद है और यह कदम हवाई अड्डे को आधुनिक, डिजिटल और यात्री-अनुकूल सेवाओं की दिशा में आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण साबित होगा।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page